लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर चली गोली, युवक को छूकर निकली 

लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे की है। दिनदहाड़े एक युवक ने दूसरे पर पिस्तौल से गोली दाग दी

Jan 12, 2022 - 14:51
 0
लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर चली गोली, युवक को छूकर निकली 
police stand guards at the incident site


रतलाम। लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे की है। दिनदहाड़े एक युवक ने दूसरे पर पिस्तौल से गोली दाग दी। फायर की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए और कोई कुछ समझ पाता उसके पहले गोली चलाने वाला भाग निकला। लोगों ने पलटकर देखा तो युवक घायल था, जिसे अस्पताल पंहुचाया गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पंहुच गई। 
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2.15 बजे की है। लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में गोपाल नाम के युवक पर अन्य युवक ने गोली चला दी। गोली उसे लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। गोली का खोखा टाईल्स में जाकर गिर गया। जब वारदात हुई तो चौराहे पर हर रोज की तरह वाहनों का आना-जाना लगा हुआ था। अचानक हुई फायर की आवाज से लोग सकते में आ गए, लेकिन इसी बीच गोली चलाने वाला भाग निकला। गोपाल के साथी और अन्य लोग उसे लेकर अस्पताल भागे। बताया जाता है कि गोली उसे छूकर निकल गई जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी हेमंत चौहान सहित टीआई और बल मौके पर पंहुचा। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow