गोलीकांड के शिकार ने लगाया सनसनीखेज आरोप - संजय चौधरी जेल के अंदर से करवा रहा हमला
लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में हुए गोलीकांड की जांच आगे बढ़ते ही नया मोड़ ले रही है। जिस युवक पर गोली चली, उसने मीडिया से चर्चा में संजय चौधरी सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया है।
रतलाम। लोकेंद्र टॉकीज क्षेत्र में हुए गोलीकांड की जांच आगे बढ़ते ही नया मोड़ ले रही है। जिस युवक पर गोली चली, उसने मीडिया से चर्चा में संजय चौधरी सहित अन्य लोगों पर आरोप  लगाया है। उसने कहा कि संजय चौधरी जेल के अंदर से योजना बनाकर उसपर हमला करवा रहा है। गोली भी उसके इशारे पर चलाई गई। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि गोलीकांड का शिकार हुए युवक ने करीब 2 महीने पहले प्रेम विवाह किया है। इससे नाराज उसकी पत्नी के भाई ने उसपर गोली चलाई है। 
                                                                                                                         गोलीकांड का शिकार हुए गोपाल पंवार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकेंद्र टॉकीज पर उसपर गोली चलाई गई। उसने बताया कि संजय चौधरी, अज्जु बरगुंडा और गौरव परिहार फिलहाल जेल में है। लेकिन जेल के अंदर से संजय चौधरी अपने साथी मनोज वर्मा की मदद से हमले करवा रहा है। उसने बताया कि 22 अगस्त को त्रिपोलिया गेट पर वह शंकर की दुकान पर बैठा था। जब आरोपियों ने उनपर लाठी-डंडो से हमला किया था। इस मामले में वह फिरयादी और गवाह है। इसी मामले में समझौता करने के लिए उनपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परंतु समझौता नहीं करने पर 24 नवंबर को भी उसपर चाकू से हमला करवाया गया था। इसके बाद आज गोली चलवाई गई है। फरियादी ने कहा कि 2 महीने उसने गौरव परिहार उर्फ गोलू की बहन से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसे लेकर कोई विवाद नहीं है। 
                                                                                       दूसरी ओर एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि गौरव परिहार गोपाल पंवार से शादी को लेकर ही नाराज है। उसी के चलते हमला करवाया गया है। जांच में आगे और तथ्य सामने आ सकते हैं।                         
 
 newsmpg
                                    newsmpg                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
 
    
 
    
 
    
 
    
 
    
                                        
                                     
    
 
    
