बाजना के पास देर रात लूट, गर्दन पर चाकू रखकर 6 बदमाशों ने परिवार को बनाया निशाना , राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी परिवार के साथ वारदात
जिले के बाजना क्षेत्र में देर रात लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जावरा से राजस्थान के कुशलगढ़ जा रहे एक परिवार को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर हथियारों के दम पर लूट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
रतलाम। जिले के बाजना क्षेत्र में देर रात लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जावरा से राजस्थान के कुशलगढ़ जा रहे एक परिवार को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर हथियारों के दम पर लूट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी कादर खान अपनी बेटी फरजाना और तीन वर्षीय पोते के साथ बाइक से जावरा से अपने घर लौट रहे थे। जब वे रतनपुर के पास माही नदी से करीब 9 किलोमीटर पहले पहुंचे, तभी रात करीब 12 बजे 6 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
पीड़ितों के मुताबिक, बदमाशों ने धारदार हथियार (चाकू) दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया। इस दौरान एक बदमाश ने कदर खान की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया।
पिकअप वाहन की लाईट देखकर बदमाश भाग निकले
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने नकदी और जरूरी सामान छीन लिया, जिसमें शामिल हैं। बदमाशो ने परिवार के साथ मारपीट भी की। फरियादी कादर खान के पास से करीब 5000 नकद एवं उनकी बेटी से 15 हजार की नगदी, मंगलसुत्र एवं कान के टाप्स छिन लिए। इसके अलावा बाईक की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड
कपड़ों से भरा बैग और अन्य निजी सामान लूट ले लिया। उसी समय बाजना की तरफ से आ रही मैजिक पिकअप वाहन की लाईट देखकर बदमाश भाग निकले। उसके बाद रात करीब एक बजे पीड़ित बाजना थाने पहुंचे एवं शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में वारदात हुई, वहां रात के समय पुलिस गश्त नहीं होने की शिकायतें सामने आई हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।