Ratlam News: 5 साल की मासूम से दुर्वव्यहार, 2 बच्चों का बाप है आरोपी - मुस्लिम समाज ने की आरोपी का जुलूस निकालने की मांग
्नरतलाम जिले के जावरा तहसील में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 2 बच्चों के पिता ने दुष्कर्म और दुर्वव्यहार किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है, लेकिन लोग उसका जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं।
जावरा@newsmpg । जिले के जावरा तहसील में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपी उसे अपने घर में लेकर गया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो घटना सामने आई। आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुस्लिम समाज आरोपी का जुलूस निकालने की मांग कर रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी शाकीर (42) उसके पास आया। बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो घटना का पता चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। रात में मेडिकल के लिए जावरा जिला अस्पताल लेकर आए। जहां रेप की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में इकट्ठा हुए आम जन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस के समक्ष आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। यहां पुलिस ने समझाइश दी। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। रविवार देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दो बच्चों का पिता
आरोपी दो बच्चों का पिता है। पत्नी की मौत हो चुकी है। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया आरोपी शाकीर(42) के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।