"वोट चोर-गद्दी छोड़"- रतलाम में कल कांग्रेस का पावर शो ! पटवारी-सिंघार-भूरिया संग हर्ष विजय गेहलोत की मौजूदगी से दिखेगा संगठन का नया जोश

रतलाम में कल कांग्रेस का बड़ा पावर शो देखने को मिलेगा। "वोट चोर-गद्दी छोड़" जन समर्थन रैली में जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नया जोश और संगठन में ऊर्जा का संचार दिखाई देगा।

"वोट चोर-गद्दी छोड़"- रतलाम में कल कांग्रेस का पावर शो ! पटवारी-सिंघार-भूरिया संग हर्ष विजय गेहलोत की मौजूदगी से दिखेगा संगठन का नया जोश
वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली: रतलाम में पटवारी, सिंघार, भूरिया और हर्ष विजय गेहलोत का पावर शो

रतलाम@newsmpg।    कल रतलाम की सड़कों पर कांग्रेस का पावर शो नजर आएगा, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम पहुंचेंगे। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया समाचार,पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, और रतलाम प्रभारी प्रताप गरवाल जैसे बड़े चेहरे रैली में शामिल होंगे। इतना बड़ा जमावड़ा रतलाम में लंबे समय बाद देखने को मिलेगा।

इस "वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान" को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। हाल ही में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बने हर्ष विजय गेहलोत कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नया जोश दे रहे हैं। उनका बढ़ता क्रेज़ पुराने दिग्गजों और युवाओं को जोड़कर पार्टी की ताकत को और धार दे रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात जुटकर इस कांग्रेस जन समर्थन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में लगे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयारियों की रूपरेखा दी। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश की तरह रतलाम में भी यह "वोट चोर-गद्दी छोड़" जन समर्थन रैली निकाली जा रही है। 

“यह भी पढ़ें : “कब्र से अचानक गायब हुआ शव, रहस्यमय मामले ने चौंकाया” https://newsmpg.com/ratlam-bajana-grave-dead-body-missing-sensation

यहाँ से गुज़रेगी रैली

31 अगस्त को दोपहर 12 बजे यह रैली बाजना बस स्टैंड से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी। शहीद चौक पर आमसभा आयोजित होगी, जिसमें जीतू पटवारी रतलाम, उमंग सिंघार कांग्रेस, कांतिलाल भूरिया समाचार और अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत कांग्रेस भी शामिल होंगे।

"बैठक में मिली जिम्मेदारी"

बैठक में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस नेत्री यास्मिन शैरानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कांग्रेस नेता राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, सतीश पुरोहित, पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शैरानी, कमरुद्दीन कचवाया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, विनोद मिश्रा मामा, राकेश झालानी, मीनाक्षी सेन, सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमाल आदि मौजूद रहे।

“यह भी पढ़ें :नेपाल रास्ते से घुसे पाकिस्तान के तीन आतंकी https://newsmpg.com/pakistan-3-terrorists-infiltrated-bihar-nepal-route-police-high-alert

"चुनाव आयोग ने बनवाई सरकार"

कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनवाई हैं, जिनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी कर सरकारें बनवाई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी के प्रमाण देश के सामने रख चुके हैं। इसी आधार पर कांग्रेस पूरे देश में "वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान" चला रही है, जिसके जरिए भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर किया जाएगा।