मुर्गा पकड़ने के लिए बच्चों को चाकू दिखाकर जबरदस्ती ले गया साथ, किडनेपिंग का प्रकरण हुआ दर्ज 

मुर्गा पकड़ने के लिए बच्चों को चाकू दिखाकर जबरदस्ती ले गया साथ, किडनेपिंग का प्रकरण हुआ दर्ज, पिपलौदा थाने के ग्राम आकतवासा का मामला

मुर्गा पकड़ने के लिए बच्चों को चाकू दिखाकर जबरदस्ती ले गया साथ, किडनेपिंग का प्रकरण हुआ दर्ज 

- पिपलौदा थाने के ग्राम आकतवासा का मामला

रतलाम/पिपलौदा।  नशे की हालत में दो बच्चों को जबरन अपनी बाईक पर बैठाकर उन्हें ले जाना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। युवक मुर्गे पकड़ने के लिए बच्चों को चाकू की नोक पर जबरन ले गया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो बच्चों की हालत देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पिपलौदा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। 
                                                                                                                ये पूरा मामला पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम आकतवासा का है। गांव के रहने वाले बंकट पिता रतनलाल बोस के खिलाफ अपहरण करने की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला तब शुरु हुआ जब शुक्रवार रात को बंकट ने नेश में धुत होकर बाईक लेकर निकला। इसी दौरान कन्हैयालाल मालवीय का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक और उनका 11 वर्षीय भतीजा विनोद मालवीय पैदल ही खेत की तरफ जा रहे थे। इसी समय बाईक पर आए बंकट ने नशे की हालत में दोनों बच्चों को रोका और उन्हें डांटते हुए उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया। उसने कहा कि वो मुर्गा लेने नामली जा रहा है और मुर्गा पकड़ने के लिए दोनों साथ चलें। उसने बच्चों को डांटा फटकारा और बाईक पर जबरन बैठा लिया।

हालांकि के बड़ौदा फंटे पर नामली पुलिस ने बच्चों और उसकी हालत देखकर चैकिंग के दौरान उसे रोक लिया। संदेह होने पर बच्चों को उतारकर उनसे पूछा तो बच्चों ने बताया कि आरोपी उन्हें चाकू की नोक पर डराकर साथ ले जा रहा है। ये सुनते ही नामली पुलिस ने बच्चों के पिता को फोन लगाकर जानकारी दी और फिर उनके पंहुचने पर बच्चों को सुपुर्द किया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। परिजनों ने इसके बाद पिपलौदा थाने पंहुचकर आरोपी बंकट के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। 

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज 

आरोपी ने नशे में बच्चों को डराकर अपने साथ मुर्गा लेने के लिए चलने का दबाव बनाया और जबरन उन्हें बाईक पर बैठाकर ले जा रहा था। उसके द्वारा बच्चों के साथ और कोई अभद्रता या गंभीर कृत्य नहीं किया गया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
-रेवलसिंह बर्डे, थाना प्रभारी, पिपलौदा