मावता में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल जायसवाल ने की आत्महत्या, दुकान में मिला शव और सुसाइड नोट

रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में भाजपा सुखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष और किराना व्यापारी कपिल जायसवाल ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

मावता में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल जायसवाल ने की आत्महत्या, दुकान में मिला शव और सुसाइड नोट
Mawata Jaora Ratlam me Bjp neta ne lagai Fansi

रतलाम / जावरा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और स्थानीय किराना व्यवसायी कपिल जायसवाल (44) ने अपनी ही दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मावता स्थित किराये की दुकान में पतरे के एंग्लो से रस्सी का फंदा लगाकर उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर उनका शव लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Kapil Jaiswal suicide Ratlam ..Sukheda BJP vice president suicide

मौके से मिला सुसाइड नोट: 'मैं मानसिक रूप से परेशान हूं'

घटनास्थल पर पहुंची मावता चौकी पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा:

"मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, कृपया मेरे घर वालों को परेशान न किया जाए।"

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

घटना की जानकारी मिलते ही मावता चौकी प्रभारी दिनेश राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मावता चौकी प्रभारी दिनेश राठौर ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मानसिक तनाव की बात कही गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाजपा संगठन में शोक की लहर

मृतक कपिल जायसवाल भाजपा के सुखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और क्षेत्र में सक्रिय राजनीति के साथ-साथ किराना व्यवसाय भी चलाते थे। उनके अचानक इस कदम से गांव और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Mavta Jawara news today कालूखेड़ा मावता समाचार रतलाम भाजपा नेता आत्महत्या