रतलाम में किसानों का आक्रोश:ट्रैक्टर रैली निकाली, बैरिकेडिंग तोड़ी, कलेक्टरेट में किया धरना

रतलाम में किसानों का गुस्सा फूटा। किसान कांग्रेस के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्टरेट पहुंचे, बैरिकेडिंग तोड़ी और धरना दिया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पीएम-सीएम पर निशाना साधा।

रतलाम में किसानों का आक्रोश:ट्रैक्टर रैली निकाली, बैरिकेडिंग तोड़ी, कलेक्टरेट में किया धरना
ratlam-kisan-andolan-tractor-rally-collectorate
  • खराब फसल और बीमा नहीं मिलने से

  • परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

  •  किसान कांग्रेस के आव्हान पर निकाली आक्रोश ट्रैक्टर रैली 

रतलाम@newsmpg। जिले में किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिलेभर से किसान ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए शहर पहुंचे।  सैकड़ों किसान अलग-अलग गांवों से ट्रैक्टर लेकर निकल पड़े और जुलूस की शक्ल में कलेक्टरेट तक पहुंचे।

जैसे ही किसान कलेक्टरेट गेट पहुंचे, पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। ट्रैक्टरों को बाहर ही रोक दिया गया और भीड़ को आगे बढ़ने से रोका गया। आक्रोशित किसानों ने गेट पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और गेट खोलकर अंदर दाखिल हो गए। वहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। 

ट्रैक्टर पर सवार कलेक्टरेट पहुंचे

कांग्रेस कांग्रेस ने किसान आक्रोश ट्रैक्टर यात्रा मंगलवार को जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा आदि के नेतृत्व में निकाली। गांवों से किसान रतलाम पंहुचे और यहां से ट्रैक्टरों पर सवार किसान रैली के रूप में सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी से निकले। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कलेक्टरेट पहुंची। प्रदेश कांग्रेस किसान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। वे खुद ट्रैक्टर चलाते हुए कलेक्टरेट पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भी ट्रैक्टर पर सवार थे। 

गेट पर हुई धक्कामुक्की

इस दौरान कलेक्टरेट गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई। दोनों तरफ से गेट खोलने को लेकर जोर आजमाइश होती रही। हालांकि किसान और कांग्रेस नेता अंदर आए और फिर नारेबाजी के बाद कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद ज्ञापन भी सौंपा और प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।  रैली के समापन पर कांग्रेसियों ने Adm को ज्ञापन सौंपा।

सीएम किसानों को करते रहे दूर, अब पीएम आएंगे

इस दौरान जिलाध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि चार दिन पहले सीएम मोहन यादव खराब फसलों का निरीक्षण करने और किसान चौपाल ली। लेकिन सिर्फ एक जगह की फसल को फोटो खिंचवाने के लिए देखा। जब किसान पास आने लगे तो एसपी को फटकार तक लगा दी। ये सरकार किसानों की समस्या सुनने को भी तैयार नहीं। पूर्व मंत्री भूरिया और प्रदेश अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रदेश आ रहे हैं, लेकिन पीड़ित किसानों के साथ देने के बजाय आयोजन और जन्मदिन में खर्च किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:-  सीएम बोले-सरकार हर कदम किसानों के साथ -करिया में किसान चौपाल लगाई, खेत में जाकर देखा हाल https://newsmpg.com/ratlam-cm-mohan-yadav-sailana-kariya-fasal-nuksan-kisan-chaupal

हम अन्नदाता है, चोर नहीं

आंदोलन के दौरान ग्राम डेलनपुर के गौरव पोरवाल अपने साथ एक बैनर लाए थे जो पूरी यात्रा में लहराता रहा। इसमें उन्होंने लिखा कि हम चोर नहीं अन्नदाता हैं। बताया कि हाल ही में सीएम मोहन यादव ने बयान में कहा था कि किसानों से मिलने के दौरान उन्हें नाखून लग गए थे। इसपर उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या सुनने के बजाय ऐसी बातें न करें। इसके साथ एक किसान प्याज की माला लेकर आए और प्याज के गिरते दामों पर भी ध्यान आकर्षित किया।