भाजपा जिलाध्यक्ष की टीम में खुद और मंत्री काश्यप का दबदबा, जावरा विधायक भोपाल रवाना  ,जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा विशाल लेकिन अनुशासित परिवार 

रतलाम।newsmpg@ भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी लंबे समय के बाद घोषित हुई। अब तक वन मैन आर्मी बने हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की टीम घोषित होते ही असंतोष के स्वर भी उठने लगे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष उपाध्याय की कार्यशैली अभी तक बेहद शानदार रही है|

भाजपा जिलाध्यक्ष की टीम में खुद और मंत्री काश्यप का दबदबा, जावरा विधायक भोपाल रवाना  ,जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा विशाल लेकिन अनुशासित परिवार 


रतलाम।newsmpg@ भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी लंबे समय के बाद घोषित हुई। अब तक वन मैन आर्मी बने हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की टीम घोषित होते ही असंतोष के स्वर भी उठने लगे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष उपाध्याय की कार्यशैली अभी तक बेहद शानदार रही है, लेकिन कार्यकारिणी की स्थिति कहीं पर सिर्फ छींटे और कहीं भरपूर बारिश जैसी है। इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री तक हो चुकी है। इसी तरह जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के कार्यकारिणी घोषणा के तत्काल बाद भोपाल रवाना होने को लेकर भी तरह-तरह की चचार्एं पार्टी में चलने लगी हैं।  

संतुलन बनाने की कोशिश
भाजपा की नई घोषित कार्यकारिणी में अब तक के परंपरागत नामों की जगह नए नाम शामिल तो किए गए हैं, लेकिन कई नामों को नजरअंदाज भी किया गया है। 21 नामों की घोषणा के बाद भी अभी एक महामंत्री, दो उपाध्यक्ष सहित कुछ अन्य पदों पर नियुक्ति बाकी रखी गई है। विधानसभा क्षेत्र या विधायक-सांसद की पसंद की बात करें तो इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके बाद खुद जिलाध्यक्ष उपाध्याय की सर्वाधिक पसंद के नाम दिखाई दे रहे हैं। जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय के सबसे विश्वासी को महामंत्री का पद देकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।  

 रतलाम शहर को भरपूर मिले पद  
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की टीम में रतलाम शहर से अनीता कटारिया, विप्लव जैन, सोनू यादव, प्रहलाद राठौर उपाध्यक्ष, जयवंत कोठारी महामंत्री, अनुज शर्मा मंत्री, पवन सोमानी कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा कार्यालय मंत्री सहित आठ नामों को प्रमुख पदों में शामिल किया गया है। राजेन्द्र पाटीदार, जो नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं, उन्हें भी शहर के नामों में शामिल करें तो यह संख्या नौ हो जाती है, और स्वयं जिलाध्यक्ष को भी इसमें गिना जाए तो संख्या दस हो जाती है।   जावरा विधानसभा से महेश सोनी को महामंत्री, मंदसौर-जावरा सांसद की पसंद प्रदीप चौधरी, सिंधिया खेमें के कीर्तिशरण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिपलोदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह डोडिया को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। यहां के तीन लोगों को प्रतिनिधित्व मिला है। इसी तरह आलोट विधानसभा से रुकमणी हाड़ा, प्रताप सिंह को मंत्री एवं अखिलेश सिंह को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।  


 सैलाना विधानसभा से दो नाम  
सैलाना विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय तक कार्यकारिणी में रही पूर्व विधायक संगीता चारेल को इस बार कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह क्रांति जोशी को शामिल कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। कैलाशीबाई चारेल को मंत्री बनाया गया है। रतलाम ग्रामीण से पदमा जायसवाल को उपाध्यक्ष, अशोक पंड्या और राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को मंत्री पद दिया गया है। रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना का नाम भी कार्यकारिणी में आने की उम्मीद उनके समर्थकों को थी, लेकिन उन्हें भी निराशा मिली है। 

 दो जनपद पंचायत अध्यक्ष को भी मिला पद  
भाजपा कार्यकारिणी में एक व्यक्ति-एक पद का भरपूर उल्लंघन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह दो जनपद पंचायत अध्यक्षों को मंत्री पद दे दिया गया। इसमें जावरा जनपद पंचायत अध्यक्ष रुकमणी हाड़ा एवं सैलाना जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल शामिल हैं। इसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का बदलना लगभग तय है। माना जा रहा है कि जल्द ही विप्लव जैन त्यागपत्र देंगे और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।  

अध्यक्ष बोले  
भारतीय जनता पार्टी एक विशाल और अनुशासित परिवार है। कार्यकारिणी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए बनाई गई है। असंतोष जैसी कोई बात नहीं है। कुछ पदों पर नियुक्ति बाकी है, इसके बाद ऊजार्वान लोगों की एक शानदार टीम काम में जुट जाएगी।  
- प्रदीप उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा  
---------------