रतलाम से तीन दिनों में हटेंगे सभी अवैध तबेले, लोगों के आक्रोश पर निगम का मरहम!

मवेशी के हमले से घायल हुए व्यक्ति की मौत के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा। संत रविदास चौक पर शव रखकर करीब 2 घंटे किया चक्काजाम।

रतलाम से तीन दिनों में हटेंगे सभी अवैध तबेले, लोगों के आक्रोश पर निगम का मरहम!
Ratlam protest at sant Ravidas chauk

रतलाम@newsmpg।  शहर भर में खुले घूम रहे मवेशियों के हमले ने एक और जान ले ली। इसके बाद आम लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और संत रविदास चौक पर मृतक का शव रख कर चक्काजाम कर दिया। मामला बढ़ा तो नगर निगम जागा और अधिकारी मौके पर पहुंचे। महापौर प्रहलाद पटेल और एडीएम अनिल भाना ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को 2 लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। साथ ही महापौर ने कहा कि तीन दिनों के बाद से शहर में स्थित सभी अवैध तबले तोड़े जाएंगे। सड़क पर खुले घूमते मवेशी ना दिखे यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। मृतक परिवार द्वारा दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  बुजुर्ग मां बाप का था अकेला सहारा 

जानकारी के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतक राजेश घर में बुजुर्ग माता-पिता का वह इकलौता सहारा था। इसके पहले रविवार को शहर के तेजानगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मोहनबाई पति ज्ञानसिंह गुगलिया और उनका बेटा राजेश 45 वर्ष घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान वहां अचानक सांड लड़ते हुए आए और इन पर हमला कर दिया था जिसमें मां-बेटे दोनों घायल हो गए थे। मां को प्राथमिक उपचार कर रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जबकि राजेश जिला अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह 6 बजे राजेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि राजेश को अंदरुनी चोट लगी थी। 

निगम प्रशासन मुर्दा चक्काजाम के लगे नारे

घटना के बाद से ही क्षेत्र वीडियो में आक्रोश था उनके अनुसार पूरे शहर में सड़कों पर खुलेआम मवेशी विचरणण कर रहे हैं। राजेश की मृत्यु की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश इतना बढ़ गया कि अस्पताल से शव रवाना होने पर वह संत रविदास चौक पर उसे लेकर बैठ गए। दर्जनों की संख्या में रहवासियों ने एकत्रित होकर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने कहा की आए दिन लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। विशेष कर फूल मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक समस्या है। कई बार शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं देते। पशु पकड़ने के नाम मात्र औपचारिकता और लेनदेन होता है। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

महापौर ने दिया आश्वासन 

क्षेत्र में करीब 2 घंटे तक चक्का जाम चला रहा । इस बीच पुलिस लोगों को समझ कर रास्ता खुलवाने की कोशिश में लगी रही। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी पहुंचे लेकिन लोग अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम अनिल कुमार भान और महापौर प्रहलाद पटेल मौके पर पहुंचे। यहां एसडीएम ने जिला प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। महापौर ने ₹50000 नगर निगम की ओर से दिलवाने की बात कही।

साथ ही महापौर ने आश्वासन दिया की तीन दिन का समय दिया जा रहा है की शहर में चल रहे अवैध तबला को मालिक हटा लें। तीन दिन बाद से इन्हें तोड़ने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर खुले घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए भी अमले को शक्ति से निर्देशित कर दिया गया है। 

 टाटानगर में बुजुर्ग महिला की हुई थी मौत

करीब चार माह पूर्व भी शहर के टाटानगर क्षेत्र में मवेशी के हमले में एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है। टाटा नगर निवासी शांताबाई 60 वर्ष घर के बाहर बाटी सेंक रही थी, तभी दो सांड लड़ते हुए आए और उन पर गिर गए थे,जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई थी।