पूर्व सीएम दिग्गीराजा और राजवंश से ताल्लुक रखने वाले मंत्री विजय शाह का रतलाम सर्किट हाउस पर हुआ आमना -सामना फिर जो हुआ उसे देखकर भााजपा -कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए दंग 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सर्किट हाउस से सैलाना जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय प्रभारीमंत्री विजय शाह सर्किट हाउस आए। राजनैतिक कटुता के दौर में दोनों राजनेताओ को आत्मीयता से मिलते देख कर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दंग रह गए।

Jan 18, 2025 - 17:16
Jan 18, 2025 - 17:35
 0
पूर्व सीएम दिग्गीराजा और राजवंश से ताल्लुक रखने वाले मंत्री विजय शाह का रतलाम सर्किट हाउस पर हुआ आमना -सामना फिर जो हुआ उसे देखकर भााजपा -कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए दंग 


रतलाम।(newsmpg.com) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और जिले के प्रभारीमंत्री विजय शाह जब सर्किट हाउस में मिले तो माहौल खुशनुमा हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी लंबे समय बाद ऐसा नजारा देख कर दंग रह गए। 
रतलाम सर्किट हाउस पर शनिवार सुबह जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सर्किट हाउस से सैलाना जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय प्रभारीमंत्री विजय शाह सर्किट हाउस आए। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीसिंह ने देखा तो तत्काल रूक गए और उनका स्वागत सुत की माला से आगे बढ़े। मंत्री विजय शाह भी तत्काल दिग्गी राजा के पास पहुंचे तो उनके पास पहुंच कर विनम्रता से उनके हाथ पकड़ कर झुक कर प्रणाम किया। दिग्गी राजा ने मंत्री विजय शाह को गले  लगाते हुए कहा ‘‘अरे विजय तुम्हारे तो सारे बाल सफेद हो गए’’ इसके बाद वहां हंसी का फव्वारा फूट गया। श्री शाह सिर्फ हंस दिए। दिग्गी राजा ने श्री शाह के घुटनों  के सर्जरी की  लेकर भी हालचाल पूछा। इसके बाद दोनो वहां से विदा हो गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राघोगढ़ राजघराने के राजा है और मंत्री विजयशाह भी मकड़ाई राजघराने से ताल्लुक रखते है और हमेशा दबंगता से राजनीति करते हुए सुर्खियों में रहते है। शनिवार को लंबे समय बाद दो अलग दलों के बड़े राजनैताओ को इस तरह मिलता देख कर दोनो दलों के कार्यकर्ताओ कोे पुरानी राजैनतिक शुचिता और शिष्टाचार देखने को मिला। 

इस दौरान कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ ने उसी समय जिला योजना समिति की बैठक नही होने का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विपल्व जैन कांग्रेस नेता फ़य्याज़  मंसूरी , विमल छिपानी  सहित भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow