*पाटीदार महासचिव, सिंह उपाध्यक्ष, कांतिलाल भूरिया, मीनाक्षी नटराजन के नामों सहित रतलाम जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित*
रतलाम जिला कार्यकारिणी की घोषणा, शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने कर दी।
रतलाम@political desk। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने जिलाकार्यकारणी की घोषणा कर दी है। जिला कार्यकारिणी में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, यूसुफ कडपा, डीपी धाकड़, सुजीत उपाध्याय समेत कई नामों को शामिल किया गया है।
संगठनात्मक तौर पर जिलाध्यक्ष श्री गहलोत ने आलोट, ताल, बड़ावदा, रतलाम ग्रामीण, जावरा, सैलाना, बाजना सभी क्षेत्रों को संयोजित करने का प्रयास किया है।