भारत जोड़ो यात्रा के पूरी होने के पहले ही कांग्रेस का पार्टी तोड़ो अभियान ! जावरा में विधानसभा स्तर के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों को नहीं बुलाने पर विरोध शुरू 

रतलाम। एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ने की बात कर रहे है। इसके बाद कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा लेकिन इसके पहले जावरा विधानसभा में खुद कांग्रेसियो ने पार्टी तोड़ो कार्यक्रम शुरू कर दिया है। 

Jan 14, 2023 - 17:43
Jan 14, 2023 - 17:46
 0
भारत जोड़ो यात्रा के पूरी होने के पहले ही कांग्रेस का पार्टी तोड़ो अभियान ! जावरा में विधानसभा स्तर के कार्यकर्त्ता  सम्मेलन में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों को नहीं बुलाने पर विरोध शुरू 


रतलाम /जावरा (NEWSMPG>COM)   एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ने की बात कर रहे है। इसके बाद कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा लेकिन इसके पहले जावरा विधानसभा में खुद कांग्रेसियो ने पार्टी तोड़ो कार्यक्रम शुरू कर दिया है। 
जावरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की चार ब्लॉक कमेटियों के सयुंक्त तत्तवाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन 21 जनवरी को  जावरा में आयोजित किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा , कांगे्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत सहित , पूर्व ग्रहमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भारतसिंह सहित 22 नेताओं को आंमत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर बांटे जा रहे 4 पन्नो के आंमत्रण पत्र की न केवल चर्चा हो रही बल्कि अतिथियों के नामों को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे है। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तो नेताओ ने पहले ही धज्जियां उड़ा दी है। इस आयोजन को लेकर हुए भेदभाव को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए है। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल को उनके गृहग्राम रिंगनोद में ही विरोध का सामना करना पड़ा । 

क्यों हो रहा हैं विरोध ?
आयोजन को लेकर विवाद और विरोध के स्वर इस लिए उठ रहे है क्योंकि बांटे गए अांमत्रण पत्र में  जावरा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में  जावरा और पिपलोदा क्षेत्र से कांग्रेस का जिला पंचायत में प्रतिनिधित्व करने वाले नेता डीपी धाकड़ और राजेश भरावा को कार्यक्रम में बुलाया ही नही गया है। खास बात ये है कि कुछ नेताओ को अतिथि की लिस्ट में युवा नेता के तौर पर शामिल किया गया है तो कुछ को सदभावना प्रकोष्ट के जिलध्यक्ष के रूप में । रियावन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाड़मचन्द्र जैन के मुताबिक अतिथियों की लिस्ट में चालीस साल पहले ब्लॉक कांग्रेस के नेता रहे जैसे लोगो को भी शामिल किया गया है लेकिन एआईसीसी सदस्य और जिला पंचायत में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता डीपी धाकड़ और राजेश भरावा की उपेक्षा की गई है। दोनो नेता हजारों वोटो से जिला पंचायत का चुनाव जीते है। कांग्रेस की सेवा कर रहे है और ऐसे लोगो को बुलाया गया है जो कागजों में ही पद लेकर बैठे हुए है। 

   

आंमत्रण पत्र में ये सब हैं अतिथि है 
पूर्व मंत्री और सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत,पूर्व ग्रहमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष भारतसिंह , कांग्रेस के जिला प्रभारी अमिताभ मंडलोई, सह प्रभारी महेन्द्र गुर्जर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ हमीरसिंह राठौर,  प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और पूर्व नपा अध्यक्ष युसुफ कड़पा, पूर्व जपं अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल , बूथ प्रबंधन के जिलाध्यक्ष वरूण श्रोत्रिय, नपा जावरा की अध्यक्ष अनम कड़पा, पिपलोदा जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सौलंकी, युवा नेता नितीराजसिंह , प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री फरजाना खान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष कृष्णा पाटीदार, पिपलोदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश जाट, युवक कांग्रेस के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अंकित ललवानी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पप्पू चौरड़िया और सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभय सुराना अतिथियों के रूप में शामिल हैं। 

 क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हैं
ये जावरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हैं जिसमें सिर्फ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बुलाया गया है। विरोध जैसा कुछ नही है जावरा में कांग्रेस अपने आप में मजबूत है।
प्रेमसुख पाटीदार , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जावरा (ग्रामीण)

 मुझे कोई खास जानकारी नही
आंमत्रण पत्र को लेकर मुझे कोई खास जानकारी नही है। जावरा के नेताओ ने छपवाया है। मैने दोनो जिला पंचायत सदस्यों नाम न होने पर आपत्ति भी जताई है। 
दिलीपराव मंडलोई, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पिपलोदा (उत्तर )
-------------------------------

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow