रतलाम जिले के युथ कांग्रेस का चुनाव , मयंक जाट फिर अध्यक्ष चुने गए, एमपी अध्यक्ष पद पर यश घनघोरिया विजयी,पांच विधानसभा क्षेत्रो में किस पद पर कौन जीता ,जानिए ,
एमपी युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। रतलाम में जिले में मयंक जाट ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। जबलपुर से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।
रतलाम। @newsmpg.com एमपी युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। रतलाम में जिले में मयंक जाट ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है।
जबलपुर से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है।
युथ कांग्रेस में युवाओं का जोश सदस्यता अभियान में भी देखने को मिला। 18 अप्रैल से शुरू हुए आॅनलाइन सदस्यता अभियान में प्रदेश भर में कुल 15 लाख 37 हजार 527 युवाओं ने फार्म भरे थे, जिनमें से 14 लाख 74 हजार 374 ने सदस्यता शुल्क भी जमा किया। इसी सक्रियता के साथ रतलाम जिले में भी युवा नेताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया।
रतलाम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर फिर से मयंक जाट निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 11,573 मतों में से 9,522 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी आलोट के रवि कुमार को 1,969 वोट ही मिले। मयंक जाट की निर्णायक जीत जिले में उनकी स्वीकार्यता को दशार्ती है।
पांच विधानसभा में ये बने अध्यक्ष
विधानसभा वार चुनाव में जावरा विधानसभा क्षेत्र से संजय अखेड़िया 2660 मत प्राप्त कर विधानसभा के अध्यक्ष बने है। रतलाम शहर में सय्सद वसुत 1611 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निवार्चित हुए। रतलाम ग्रामीण में देवेन्द्रसिंह सेजावता 1696 मत प्राप्त कर चुनाव जीते है। सैलाना में हनी गेहलोत 1356 वोट पाकर अध्यक्ष बने है। इसी तरह आलोट में शंकर सिंह 1032 मत पकार चुनाव जीते है।
कांग्रेस के महासचिव पद के विजेता में सात उम्मीदवार
रतलाम जिले में युवा कांग्रेस के महासचिव (ओपन श्रेणी) पद के लिए हुए निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। परिणामों के अनुसार इमरान मोयल ने सबसे अधिक 3717 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
अन्य उम्मीदवारों में अब्दुल कादिर मंसूरी को 2954 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मोहसिन अली शेख ने 1539 वोट प्राप्त किए। सुनील पोरवाल को 1372, पंकज राठौर को 588, शंकरलाल डिंडोर को 383 और महेश भनवार को 350 मत मिले।