आप अपना बूथ जिताएं- हम पूरा शहर जीत जाएंगे -पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकतार्ओं से की बात 

You win your booth - we will win the entire city - former Chief Minister Digvijay Singh aarived in Ratlam and spoke to Congress workers. He said the booth level worker is the most important in the election scenario

आप अपना बूथ जिताएं- हम पूरा शहर जीत जाएंगे -पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकतार्ओं से की बात 
congress campaign


रतलाम। सैलाना फोरलेन स्थित मोहन गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। रविवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत पदाधिकारियों ने किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ। 
                                                       शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने स्वागत भाषण दिया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से हमाार विधायक जिताएंगे तो अकेले पारस दादा विधायक नहीं होंगे बल्कि हर कार्यकर्ता विधायक होगा। कार्यकर्ता सबसे पहले अपने बूथ का ध्यान रखें क्योकि यदि आप अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम मिलकर पूरा रतलाम जीतेंगे। यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। पारस दादा ने कहा कि 45 साल से युवाम चलाता हूं मुझे मालूम है कार्यकर्ता का कितना महत्व है एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे। रतलाम की राजनीति को पूंजी के अधीन कर दिया गया है। 

सबसे महत्वपूर्ण बूथ का कार्यकर्ता 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहली बार चुनाव आयोग के सामने फॉर्म भरे गए और उन्होंने हर वार्ड में जाकर हर बूथ पर जाकर सर्वेक्षण किया। जो गलत नाम जुड़े थे उन्हें कटवाए, जो छूट गए थे उन्हें जुड़वाने का प्रयास किया। श्री सिंह ने कहा कि मैं मयंक की बात पर सहमत हूं। हमें चुनाव इसी तरीके से लड़ना है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं। बूथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है जब उसका विरोध होता है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बूथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।