आंखों में आंख डाल कर काम कराएंगे किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे - जीवन सिंह - श्याम बिहारी पटेल ने दिया निर्दलीय जीवन सिंह को समर्थन, कार्यकर्ताओं में बढ़ा जोश
Will get the work done and will not let anyone make illegal extortion - Jeevan Singh - Shyam Bihari Patel gave support to independent Jeevan Singh, enthusiasm increased among the workers.
रतलाम/जावरा।@newsmpg निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने रविवार को बालाजी मंदिर चौपाटी, गांधी कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी मित्र नगर व आदी जगह घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान घर-घर आत्मीयता से लोगों ने उनका स्वागत किया। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा, तालीदाना, शक्कर खेड़ी, बीलंदपुर, चिंपिया,जालीनेर, रियावन,झातला पंहुचे।
निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह के समर्थन में महिला भी उतरी हैं। शहर की गली-मोहल्ले में महिलाओं ने जनसंपर्क कर आॅटो रिक्शा पर बटन दबा कर शेरपुर को जिताने की अपील कर रही हैं। इसके पहले पूर्व पिपलोदा नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पति श्याम बिहारी पटेल रविवार सुबह जावरा पहुंचे थे। उन्होंने जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन देने का ऐलान किया है।
चौपाल में बोले पटेल, परिवार वाद होगा खत्म
चौपालों को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि जावरा में वंश वाद परिवार वाद और एकाधिकार का खात्मा होगा। इसके लिए हम आॅटो रिक्शा लेकर आए हैं। जीवन सिंह शेरपुर का चुनाव चिन्ह आॅटो रिक्शा है। जनसमस्याओं को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में एक आवाज बुलंद हुई। एक नाम और मुकाम हासिल किया वह व्यक्ति आप के बीच आया है। निश्चित रूप से सभी की सारी समस्या हल होगी।
आटो यूनियन ने समर्थन दिया
इस दौरान आॅटो यूनियन के अध्यक्ष बोले जीवन सिंह शेरपुर को मैं अपना भाई मान चुका हूं और पुरा यूनियन जीवन सिंह शेरपुर के साथ है। आॅटो यूनियन कागज इसलिए कंप्लीट नहीं करवा पाती है क्योंकि फिटनेस की रसीद 700 रुपए में कटती है और हमसे 1800 सौ लिए जाते हैं। जीवन सिंह के आने से ही यह भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है।
सिंह बोले- खत्म होगा भ्रष्टाचार
चौपाल को संबोधित करते हुए जीवन सिंह बोले कि आंखों में आंख डाल कर काम कराएंगे। किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे। किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे। सरकार किसी की भी बने बनेगी, हमारे इशारों पर ही बनेगी। एक भी व्यक्ति एक भी अधिकारी आप से भ्रष्टाचार के रूप में पैसा नहीं लेगा इसकी हम जवाबदारी लेते हैं। यदि चुनाव में भी आप लोगों को कोई परेशान करें हमें याद करना हम आपकी मदद करेंगे ऐसा नहीं है कि जीतने के बाद में आपके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने हमेशा से कार्य कतार्ओं का शोषण किया है। अवहेलना की है। श्याम बिहारी हमेशा पार्टी के लिए समर्पित थे लेकिन इनको यातना और प्रताड़ना मिली।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
शहर में जनसंपर्क के बाद में शाम को जावरा में केला देवी मंदिर व ऋषभ श्री ग्राफिक्स के सामने जेता साहब की गली में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का रीबीन काटकर शुभारंभ किया।
BSP bats for nationwide caste-based census in all party meeting
Read @ANI Story | https://t.co/qIvjVIgFGz#BSP #CasteCensus #Mayawati pic.twitter.com/hgfiZoCxN5 — ANI Digital (@ani_digital) December 2, 2023
What's Your Reaction?