भाजपा ने जिला पंचायत के लिए अधिकृत सूची जारी की -कांग्रेस में अटकी  - जानिए भोपाल के नेताओ में भी क्यों है असमंजस ?

भाजपा ने जिला पंचायत के लिए अधिकृत सूची जारी की -कांग्रेस में अटकी  - जानिए भोपाल के नेताओ में भी क्यों है असमंजस ?

Jun 9, 2022 - 17:14
 0
भाजपा ने जिला पंचायत के लिए अधिकृत सूची जारी की -कांग्रेस में अटकी  - जानिए भोपाल के नेताओ में भी क्यों है असमंजस ?

रतलाम। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अधिकृत सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस अभी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी है। जिला पंचायत के 16 वार्डो में जिले भर के दिग्गज भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें भाजपा ने बाजी मार ली है जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। 
भाजपा - कांग्रेस दोनों ने नामांकन दाखिल होने के अंतिम दिन तक अपने पत्ते नही खोले। दावेदार नामांकन के लिए स्वतंत्र थे, लेकिन अब पार्टियों की अधिकृत लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन भरने वाले अन्य लोगों से नाम वापसी करवाई जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बुधवार रात जिला पंचायत के सभी 16 वार्डो के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इधर, कांग्रेस की लिस्ट अटक गई और करीब चार वार्डो में पेंच फंस गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत आज रात तक सूची जारी कर सकते है। 

भोपाल तक नेताओं में कंफ्यूजन 

कांग्रेस में फाइनल हुई लिस्ट कांग्रेस के प्रदेश संगठन के कारण अंतिम समय अटक गई है। इस लिस्ट में 4 वार्डों में संशोधन को लेकर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार जिले के कांग्रेस के एक किसान चर्चित नेता को लेकर पार्टी में दो मत थे।  इस नाम पर चर्चा के बाद उसे फाइनल किया गया। इस नाम के अलावा तीन अन्य वार्ड भी ऐसे है जिसमें कांग्रेस के भोपाल के बड़े नेताओ में भी दो मत है , ऐसे में सूची जारी करने में और देरी हो गई । दोनो दलों में अब नाम वापसी के बाद ही अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

भाजपा के बड़े नेताओ ने संभाला मोर्चा

जिला पंचायत के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा के बड़े नेताओ ने समन्वय का दायित्व संभाल लिया है। अधिकृत उम्मीदवार को छोड़ कर अन्य नेताओ से नाम वापसी कराई जा रही है। नाम वापसी के लिए शुक्रवार 10जून दोपहर तीन बजे तक का समय है। जिन वार्डो में सबसे अधिक घमासान हैं वहां पार्टी के बड़े नेता फोन पर प्रदेश संगठन के नेताओ से बात करवा कर नाम वापसी के लिए मना रहे है।

  कांग्रेस के ये बड़े चेहरे है मैदान में

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ , कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण पटेल, पूर्व सांसद भागीरथ भंवर की बहू सविता भंवर, संरपच संघ के अध्यक्ष की पत्नी ममता अभिषेक शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि  जगदीश पाटीदार, युवा नेता राजीव देवदा,  आलोट जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की पत्नी सुनिता रामलाल धाकड़ आदि

 भाजपा के ये दिग्गज है मैदान में

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता राजमल जैन, भाजपा नेता बंटी पितलिया की भाभी रानी पति विनय पितलिया, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी राजश्री ओपेन्द्रसिंह  ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र विवेक प्रहलाद पोरवाल, भाजपा के युवा नेता रितेश जैन , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दशरथ आंजना, पिपलोदा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा आदि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow