नांदलेटा में कल से देव नारायण मंदिर में पांच दिवसीय भव्य समारोह 

ग्राम नांदलेटा में देवनारायण भगवान मंदिर में पांच दिवसीय भव्य समारोह अयोध्या से पधारे संत मंगलदास महाराज के सान्निध्य में होगा। देवनारायण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा इस दौरान की जाएगी।

Jan 3, 2022 - 17:18
 0
नांदलेटा में कल से देव नारायण मंदिर में पांच दिवसीय भव्य समारोह 

-अयोध्या से पधारे संत के सान्निध्य में मंदिर में होगा श्रीराम महामारूति यज्ञ

-रोज शाम को होगी कथा, पूर्णाहुति पर प्राण प्रतिष्ठा होगी 


रतलाम/नांदलेटा।

पांच दिनों तक प्रतिनिदिन भव्य आयोजन किए जाएंगे जो 4 से 8 जनवरी तक चलेंगे। 
नांदलेटा के समाज अध्यक्ष प्रकाश धनगर, सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि गांव में वर्षो पुराना देव नारायण मंदिर स्थित था। इसके जीर्ण-शीर्ण होने पर जनसहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप में दोबारा बनाया गया है। इस नवनिर्मित मंदिर में ही समारोह होगा।

इसके लिए समाजजनों के आग्रह पर अयोध्या से मंगलदास जी महाराज विशेष रूप से नांदलेटा पधारेंगे। उनके सान्निध्य में मंगलवार से मंदिर में श्रीराम महामारूति यज्ञ प्रारंभ होगा। इसमें समाजजन आहुतियां देकर स्थान की पवित्रता, समाज में शांति की कामना प्रतिदिन करेंगे। प्रतिदिन शाम को वीर भगवंतो की कथा भी होगी। इसमें मंगलवार और बुधवार शाम को तेजाजी महाराज की कथा व गुरुवार और शुक्रवार शाम को भगवान देव नारायण की कथा सुनाई जाएगी। संगीतमय कथा के वाचन के जरिये धर्मालुजनों के साथ बच्चों व भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति, महानता और आर्दशों से परीचित किया जाएगा। 

                                                                         समाज के बालाराम धनगर और वरिष्ठ राधेश्याम चौधरी ने बताया कि आयोजन के आखिरी दिन शनिवार को सुबह महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मंदिर में महाराज द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। अभिषेक, पूजन, आरती के बाद प्रसादी वितरण होगा। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।  आयोजन समस्त गायरी, धनगर एवं ग्रामवासी नांदलेटा द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत गांव में सुंदर देवनारायण मंदिर पुन: बनाया गया है। सभी धर्मप्रेणी लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow