रोचक मुकाबले में राजीव ऊबी ने मारी बाजी, बाकी पदों पर भी विजेताओं के नामों ने चौकाया, जानिये किस पद पर, कौन हुआ विजयी

In neck to neck fight of the District Bar Association Rajeev Ubi became new president. prior to this counting was held with huge enthusiasm and awaiting for the whole day. Many other associations and organisations went to congratulate newly elected body after the results.

रोचक मुकाबले में राजीव ऊबी ने मारी बाजी, बाकी पदों पर भी विजेताओं के नामों ने चौकाया, जानिये किस पद पर, कौन हुआ विजयी

रतलाम।  अभिभाषक संघ के रोचक चुनावी मुकाबलों में अंतिम क्षण तक रोमांच बना रहा। जिला अभिभाषक संघ के कांटाकस मुकाबले में राजीव ऊबी ने बाजी मार ली है। हर राउंड में आगे-पीछे होते हुए भी आखिरी में श्री ऊबी ने अध्यक्ष पद हासिल कर ही लिया है। लोकेंद्र सिंह गेहलोत ने सचिव पद पर जीत हासिल की है।
हालांकि वोटिंग समाप्त होते ही सुनील लाखोटिया और राजीव ऊबी के बीच मतों की खींचतान को लेकर री काउंटिंग की मांग भी उठी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने सभी के समक्ष अध्यक्ष पदों के मतों की गणना पुन: एक बार की। 

इसके पहले शनिवार को रोचक माहौल और सुरक्षा के बीच मतों की गणना शुरु हुई जो शाम तक चलती रही। बारिश की फूहारों के बीच भी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के माथे पर पसीना नजर आता रहा। वहीं कुछ बिल्कुल बिंदास अंदाज में भी सभी के साथ चाय पीते नजर आए। बहरहाल इस रोचक मतगणना में कभी कोई कभी कोई आगे हुआ, लेकिन अंत में परिणामों ने कई सदस्यों को चौंका दिया।  जानकारी के अनुसार शनिवार को निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा, प्रीति सोलंकी, बृजेश व्यास और वीरेंद्र कुलकर्णी ने बताया कि शनिवार को सुरक्षा के बीच मतों की गणना शुरु की। इसके बाद से कोर्ट परिसर में पूरे दिन उत्साह और पसोपेश का माहौल बना रहा। कुल 620 मतदाताओं में से 578 अभिभाषकों ने अपने मतदान का प्रयोग किया था। चुनाव के लिए शैलेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र चौहान, धीरज शर्मा, निलेश शर्मा एवं गोपाल वासनावल ने चुनाव में सहयोग दिया। 

अध्यक्ष पद पर रही कड़ी टक्कर 

शनिवार को हुई मतगणना के पहले तक अध्यक्ष पद को लेकर अलग तरह के दावे सुनाई दे रहे थे। पंरतु गणना शुरु होते ही कभी संजय पंवार तो कभी सुनील लाखोटिया आगे-पीछे होते रहे। 

राउंड 2 में यह थी स्थिति 
कुल मतदाता : 578 वोट
राउंड गणना : 200 वोट
 
अध्यक्ष
अभय शर्मा  23
संजय पवार  54
सुनील लकोटिया 53
देवेंद्र सिंह गौड़ 16
राजीव ऊबी  50
प्रदीप सक्सेना  1

उपाध्यक्ष
पंकज कटकनी 94
राजेंद्र सिंह पवार 47
कल्पना काले 57

सचिव
लोकेंद्र सिंह गहलोत 139
ब्रजेश गर्ग 54

सह सचिव 
विनोद शर्मा 82
श्रवण क बोयत 58
महेश मकवाना 33
चंद्र प्रकाश मालवीय 20

्रराउंड 3 में यह थी स्थिति 
अध्यक्ष पद हेतु
संजय पवार 80
सुनील लकोटिया 74
राजीव ऊबी 78
अभय शर्मा 36
देवेंद्र सिंह गौड़ 27
प्रदीप सक्सेना 1

उपाध्यक्ष पद हेतु 
पंकज कटकनी 151
राजेंद्र सिंह पवार 62
कल्पना काले 83

सचिव पद हेतु 
लोकेंद्र सिंह गहलोत 204
ब्रजेश गर्ग 87

सह सचिव  पद हेतु 
विनोद शर्मा 115
श्रवण क बोयत 94
महेश मकवाना 50
चंद्र प्रकाश मालवीय 28

कोषाध्यक्ष
उदय केसरिया-126
जीतू -94
रवि जैन -41
मनीष महावर -30

पुस्तकालय सचिव
विजय नागदिया -92
सर्वेश -107
शेख - 86

राउंड - 4 की स्थिति 
सुनील लाकोटिया -110 
संजय पवार -102
राजीव ऊबी -104 
अभय शर्मा -44 
देवेंद्र सिंह गौड़ - 33 
प्रदीप सक्सेना -1 मत 

उपाध्यक्ष पद 
पंकज कटकानी -194 
राजेंद्र सिंह पवार- 82 
कल्पना काले -112 

सचिव पद हेतु 
लोकेंद्र सिंह गेहलोत -267 
ब्रजेश गर्ग -119 

सह सचिव पद हेतु 
विनोद शर्मा -140, 
श्रवण कुमार बोयत -124, 
महेश मकवाना -73, 
चंद्रप्रकाश मालवीय -38  

कोषाध्यक्ष पद हेतु - 
उदयचंद्र कसेड़िया -169, 
जीतेंद्र हीरोकिया -122, 
मनीष महावर - 40, 
रवि  कुमार  जैन - 54 

पुस्तकालय सचिव हेतु - 
सर्वेश बडगुजर - 146
शेख इनाम उल्ला - 107
विजय नागदीया - 126

500 वोट पर यह थी स्थिति 
अध्यक्ष
अभय शर्मा 56
संजय पवार 124
सुनील लकोटिया 139
देवेंद्र सिंह गौड़ 34
राजीव ऊबी 136
प्रदीप सक्सेना 2

उपाध्यक्ष
पंकज कटकनी 252
राजेंद्र सिंह पवार 101
कल्पना काले 132

सचिव
लोकेंद्र सिंह गहलोत 330
ब्रजेश गर्ग 154

सह सचिव 
विनोद शर्मा 170
श्रवण क बोयत 161
महेश मकवाना 97
चंद्र प्रकाश मालवीय 42

Last Round 
 अध्यक्ष पद हेतु
संजय पवार - 140
सुनील लाखोटिया - 161
राजीव ऊबी - 163
अभय शर्मा - 63
देवेंद्र सिंह गौड़ - 40
प्रदीप सक्सेना - 2
 *उपाध्यक्ष पद हेतु* 
पंकज कटकानी -288
राजेंद्र सिंह पवार- 120
कल्पना काले - 153
 *सचिव पद हेतु* 
लोकेंद्र सिंह गेहलोत - 373
ब्रजेश गर्ग -181
 *सह सचिव  पद हेतु* 
विनोद शर्मा -196
श्रवण कुमार बोयत -191
महेश मकवाना -110
चंद्रप्रकाश मालवीय -49
 *कोषाध्यक्ष पद हेतु* 
उदयचंद्र कसेड़िया -237
जीतेंद्र हीरोकिया - 175
मनीष महावर - 68
रवि  कुमार  जैन - 78
 *पुस्तकालय सचिव हेतु* 
सर्वेश बडगुजर - 202
शेख इनाम उल्ला - 105
विजय नागदीया - 163

कार्यकारिणी सदस्यों को मिले इतने मत  
आकाश पोरवाल  207
अजय भाटी         228
अमित कुमार मेहता 198
बालमुकुंद पाटीदार 200
 गिरीश चौबे         165
जहीरउद्दीन          73
जितेंद्र जैन          107
करण सिंह राजावत 149
किशनलाल गोसर 55
मदनलाल सोलंकी 92
मोहम्मद इलियास मंसूरी 85
नरेंद्र सिंह चौहान 300
 राहुल डामर     105
राहुल त्रिपाठी    252
रेखा सांखला   236
 रोहित कुमार शर्मा 221
रोहित रायकवार  142
 शैलेंद्र शर्मा       255
शुन्मुख बच्चू      40
सुशील कलोसिया 117
विपिन  त्रिवेदी  136