शहर में कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा - विधायक चेतन्य काश्यप

महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में भाजपा की नुक्कड़ सभा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने विरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर में कोई भी कच्चा मकान नहीं रहेगा।

Jul 5, 2022 - 18:46
 0
शहर में कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा - विधायक चेतन्य काश्यप


रतलाम। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में भाजपा की नुक्कड़ सभा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने विरियाखेड़ी में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर में कोई भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी के पक्के आवास बनेंगे। अब तक क्षेत्र के 470 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका हैं। प्रति परिवार बीएलसी घटक में ढाई लाख रूपए के मान से अब तक 11 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि दी गई है। अब जो लोग शेष बच गए है, उनकी प्रक्रिया चुनाव के बाद शुरू हो जाएगी। वीरियाखेड़ी क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा हुई। विधायक श्री काश्यप ने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान में नहीं रहेगा और इसे पूरा करने के लिए हर दिन काम कर रहे है। श्री काश्यप ने वार्ड 13 में भी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow